09 मानसरोवर कॉलोनी स्थित महाशय धर्मचंद गांधी आर्य समाज मंदिर में हवन करते आयोजक । संवाद
रोहतक। मानसरोवर कॉलोनी स्थित महाशय धर्मचंद गांधी आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक हवन व सत्संग किया गया। भजनोपदेशक सुदेश आर्या सत्संग में मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने कहा कि समाज में आपसे एकजुटता के लिए इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होने चाहिए। संस्कारों की शुरुआत घरों से ही होती है। सत्संग से पहले मंदिर में हवन किया गया। सुदेश आर्य ने भजनों के माध्यम से जीवन में सदमार्ग का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधान रमेश मल्होत्रा, मंत्री मीना भाटिया, अजय आर्य, राजेंद्र नासा, सरपरस्त नंदलाल गांधी व राजेश मित्तल एवं सुरेश गांधी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद