फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवाती गैंग ने दिया था एटीएम उखाडने की वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-2 की मार्केट स्थित एसबीआई के एटीएम को उखाड़ने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। मेवाती गैंग ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जेल में बंद गैंग के गुर्गों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जल्द वारदात का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह पूर्व सेक्टर-2 की मार्केट स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ के शटर का ताला तोड़कर करीब ढाई बजे बदमाशों ने एटीएम उखाड़ लिया था। हालांकि, पुलिस की पीसीआर को देखकर आरोपी मशीन वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। एटीएम में आठ लाख रुपये थे। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के मकानों और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। छह संदिग्ध सीसीटीवी में कैद मिले थे मगर पुलिस संदिग्धों को भी पकड़ने में नाकाम है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व में शहर में हुई एटीएम उखाड़ने की वारदात में मेवाती गैंग का ही हाथ रहा है। मेवाती गैंग के छह गुर्गों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। माना जा रहा है कि रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें