फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह कांप्लैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.........
विज्ञापन


सालाना 50 लाख की इनकम, फिर भी सात करोड़ की बिल्डिंग चार साल से फांक रही धूल
: सीएम के उद्घाटन के दो साल बाद भी निगम सरकार से बोली के लिए बिल्डिंग के रेट तक तय नहीं करवा सका
: आयुक्त बोले, अगस्त में भेजी थी सरकार के पास रेट तय करने के लिए फाइल, अभी तक नहीं आई
: बिल्डिंग चालू कराने के लिए किला रोड पर सात मार्केट प्रधानों की मीटिंग आज
: कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ था बिल्डिंग का शिलान्यास, भाजपा राज में हुआ काम पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। प्रदेश सरकार से लेकर नगर निगम 50 लाख की सालाना संभावित इनकम के बावजूद भगतसिंह कामर्शियल कांप्लैक्स एवं पार्किंग को चार साल से चालू नहीं कर रहा है। विरोध में मंगलवार को किला रोड पर एक दर्जन मार्केट के पदाधिकारियों की मीटिंग होगी, जिसमें निगम व सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
हुड्डा सरकार के दूसरे कार्यकाल में 2010 में भगत सिंह पार्क में लगने वाली मंडी को निगम प्रशासन से हटा दिया। वहां पर कामर्शियल कांप्लैक्स व पार्किंग बनाने का निर्णय लिया। सात करोड़ की लागत से निगम ने पीडब्ल्यूडी से बिल्डिंग का निर्माण कराया। 2014 में बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई, लेकिन केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। भाजपा सरकार ने बिल्डिंग के कार्य को आगे बढ़ाया। हालांकि बिल्डिंग को हरी झंडी देने की गति इतनी धीमी रही कि अप्रैल 2017 में जाकर सीएम मनोहर लाल के हाथों बिल्डिंग का उद्घाटन कराया गया। तय हुआ था कि जल्द निगम प्रशासन रेट तय कर बिल्डिंग को किराया या लीज पर देकर पार्किंग को शुरू कर देगा, लेकिन बिल्डिंग के उद्घाटन को भी दो साल होने वाले हैं, लेकिन अभी तक निगम सरकार से बोली के लिए बिल्डिंग के रेट तक तय नहीं करवा सकी है।
विज्ञापन

एक दर्जन मार्केट के व्यापारी आज जुटेंगे किला रोड पर, निगम व सरकार से मांगेंगे जवाब
भगत सिंह कामर्शियल कांप्लैक्स एवं पार्किंग चालू न होने से परेशान व्यापारियों ने आवाज उठाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को दोपहर एक बजे किला रोड के प्रधान बिट्टू सचदेवा की दुकान पर मीटिंग करेंगे। सचदेवा ने बताया कि मीटिंग में दिल्ली गेट व गोहाना अड्डा के प्रधान कपिल नागपाल, रोहतक व्यापार मंडल के प्रधान सोम मलिक, पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन, झज्जर रोड से प्रधान राजू भुटानी, हिसार रोड से श्याम सचदेवा, माल गोदाम रोड से श्याम सुंदर नागपाल, भिवानी स्टैंड से गौरव डाबड़ा, निरंकारी मार्केट से मनोज बत्रा, बड़ा बाजार से प्रदीप कपूर व अमित डेरावाल, इंद्रा मार्केट से सोनू भटनागर व डाक्टर जितेंद्र आर्य भी मौजूद रहेंगे।
वर्जन
मैंने अपने कार्यालय में नगर निगम को एक फार्मूला दिया था, जिसके तहत निगम को हर साल लाखों रुपये की इनकम होती और व्यापारियों व राहगीरों को वाहन पार्किंग की सुरक्षित जगह मिल जाती। हाउस में कई बार प्रस्ताव पास हुआ, लेकिन हठधर्मिता के चलते बिल्डिंग व पार्किगं चालू नहीं की गई। अब समय आ गया है, चुनाव में भाजपा नेताओं से इसका जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

-नीरा भटनागर, पूर्व पार्षद नगर निगम
....
मैंने अगस्त 2018 में निगम का कार्यभार संभाला। आते ही अगस्त माह में ही फाइल रेट तय करने के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दी थी। अभी तक रेट तय होकर फाइल नहीं आई है। जब तक रेट तय नहीं होंगे, तब तक कैसे बोली करवाई जा सकती है।
आरएस वर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें