फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ जो सामने आ रही मालगाड़ी के सामने लेट गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार रोड फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम एक महिला ने माल गाड़ी के सामने पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शनाख्त के प्रयास किए मगर सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे पंजाब की तरफ से आ रही मालगाड़ी जैसे ही बांगड़ सिनेमा के नजदीक से गुजरी वैसे ही एक महिला भागते हुए आई और पटरियों पर लेट गई। इस नजारे को देखकर मालगाड़ी के लोको पायलट ने काफी हार्न बजाया पर वह पटरियों से नहीं हटी। मालगाड़ी की चपेट में आकर युवती की कटकर मौत हो गई। लोको पायलट ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर हादसे के बारे में जानकारी दी, जिस पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 20-22 साल है। विवाहित लग रही है। गुलाबी रंग का सलवार-शूट, दुपट्टा और नारंगी रंग की जर्सी पहने हुए थी। उसके एक हाथ पर रेखा नाम लिखा हुआ है। जीआरपी ने बताया कि मौके पर एकत्रित आसपास के लोगों के माध्यम से उसकी शनाख्त के प्रयास किए गए, पर पहचान नहीं हो सकी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें