फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो एसएनजे फोल्डर में
विज्ञापन

राशन के इंतजार में घंटों लाइन में खड़े लोग चक्कर खाकर गिरे
-गुस्साए लोगों ने दो माह से राशन नहीं मिलने का लगाया आरोप
-फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर ने समस्या के निदान का किया आश्वासन
-ऐलान, यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो खड़ा कर देंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कैलाश कॉलोनी में शुक्रवार को राशन डिपो पर सुबह से लाइन में खड़े कई बुजुर्ग चक्कर खाकर गिर पड़े। घंटों खड़े रहने के बावजूद जब डिपो नहीं खुला तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसकी सूचना पर पहुंचे समाजसेवी को डिपो संचालक ने मशीन खराब होने की बात कही। फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर का कहना है कि शनिवार को समस्या का निदान करा दिया जाएगा। वहीं, उन्होंने ऐलान कर दिया कि यदि कल तक समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने बताया कि राशन डिपो पर करीब दो महीनों से राशन का वितरण नहीं किया गया है। शुक्रवार को सुबह राशन मिलने की उम्मीद में लोग डिपो के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए जिसमें तमाम बुजुर्ग पुरुष-महिलाएं भी थे। कई घंटे धूप में खड़े रहने की वजह से बुजुर्ग चक्कर आने के कारण गिर पड़े। इससे घंटों इंतजार करने वालों का गुस्सा फूट पड़ा और वह नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर समाजसेवी राहुल ढुल मौके पर पहुंचे। पूछताछ पर लोगों ने बताया कि करीब दो माह से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। जब उन्होंने डिपो संचालक को बुलाकर हकीकत पता की तो उसने बताया कि मशीन खराब है, जिसकी वजह से राशन का वितरण नहीं हो पा रहा। राहुल ढुल ने तुरंत फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर सुदेश से बात करके समस्या से अवगत कराया। राकेश ढुल ने बताया कि इंस्पेक्टर ने शनिवार तक समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पंकज, राजेश, सन्नी, कश्मीर, सीता, दीपक, सुमित्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें