फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। क्षेत्र के गांव कर्मगढ़ में करियाने की दुकान से चोर आठ जुलाई की देर रात्रि को हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक को सुबह घटना के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में सतपाल पुत्र रामप्रताप निवासी कर्मगढ़ ने बताया कि वह गांव में ही करियाने की दुकान करता है। उसने बताया कि 8 जुलाई की रात्रि को अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान से इनवर्टर, बैटरी, एक कोल्ड ड्रिंक्स की पेटी, दो कंडे, एक साबुन की पेटी, एक चीनी का कट्टा, बिस्कुट के पैकेट व गल्ला तोड़कर उसमें रखी 9 हजार की नगदी चुरा ले गए। अगले दिन जब वह दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर आगामी जांच शुरू की। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। मौके से तथ्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें