फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा डेयरी प्रसंघ के चेयरमैन ने किसानों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

-
हरियाणा डेयरी प्रसंघ के चेयरमैन ने किसानों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की
- चेयरमैन जीएल शर्मा ने कहा कि प्रसंघ दूध उत्पादक किसानों का ही संघ है, नुकसान का असर किसानों पर ही पड़ रहा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा डेयरी प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा ने किसानों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा डेयरी सामूहिक रूप से दूध उत्पादक किसानों का ही संघ है और इसके लाभ-हानि का सीधा असर किसानों पर ही पड़ता है। दूध उत्पादक किसान इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं।
वीरवार को मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मिल्क प्लांटों का लेखा जोखा भी स्वयं किसान करते हैं और इन्हें नो प्रोफिट नो लॉस के हिसाब से संचालित किया जाता है। मिल्क प्लांटों में होने वाले लाभ को किसानों में ही शेयर के हिसाब से वितरित कर दिया जाता है। पिछले वर्ष हुए 9 करोड़ रुपये का लाभ शेयर होल्डरों में वितरित किया गया था। पांच रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। मिल्क यूनियन चाहती है कि यह राशि उनके खाते में आए जबकि हरियाणा डेयरी चाहती है कि इस राशि को सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाए। इस संबंध में सरकार किसान के हक में ही निर्णय लेगी। सरकार किसानों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्क यूनियन रोहतक के अध्यक्ष राजबीर अहलावत ने कहा कि हड़ताल का रोहतक में कोई असर नहीं है और रोहतक मिल्क प्लांट को सोसायटी की ओर से पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध हो रहा है और उसी अनुपात में उपभोक्ताओं तक उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है। इस अवसर पर मिल्क प्लांट रोहतक के लेखा अधिकारी आरके भाटिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें