फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : वीएस 1
विज्ञापन


ताइक्वांडोे में लिटिल स्कूल ने 13 स्वर्ण समेत 25 पदक जीते
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
जिला ताइक्वांडोे संघ की ओर से रविवार को द लिटिल श्री स्कूल में एक दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडोे चैंपियनशिप कराई गई। द लिटिल श्री स्कूल ने 13 स्वर्ण समेत 25 पदक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। जेड ग्लोबल स्कूल दूसरे व प्रतिज्ञा पब्लिक स्कूल व स्मृति पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहें। चैंपियनशिप में बेस्ट डिस्पिलिन ट्राफी पर जेआरबीएल स्कूल के नाम रही।
विज्ञापन

ताईक्वांडो कोच सतीश ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप का शुभारंभ द लिटिल श्री स्कूल के निदेशक मंयक हुड्डा ने किया। अध्यक्षता स्कूल के चैयरमेन रामकरण हुड्डा नेकी। विजेता खिलाड़ियों को जिला ताइक्वांडोे संघ के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। समापन अवसर पर भाजपा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीर सिंह हुड्डा ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया। चैंपियनशिप में 16 स्कूलों के लगभग 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में कुशांन, काजल, निकशा, शिवचरण, रिहान, आयुष, विराट, केशव, शगुन नांदल, अंजलि, रचित, वैभव, वंश, विनय, जय, वीर हुड्डा, तमंन्ना, हन्नी, दिवांशु, रोनक, आशीष, विश्व, चाहत, हिमांशु, उज्जवल मलिक, हर्ष, नमन, दुष्यंत, आरव हुड्डा, श्वेता, मुस्कान, गौरी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसके अलावा यशिका, खुशबू, काश्वी, युगम, नैतिक, जतिन, लक्ष्य, पृथ्वी, नमन, राघव, देव, अनुज, गौरव, पीयूष, मंयक, लक्ष्य लाठर, हर्ष फौगाट, माणिक, आयुष, सोनी, निकिता, अंजलि, रोनक, जानु, देवांशु, मोहित, नितेश ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। इसके अलावा साहिल, ध्रुव, शंशाक, अनुराग, दिपांशु, विवेक, आर्यन, नितिन, हिमांशी, पलक, अंशुल, काजल, विक्की, दीपक, मंयक, सश्रम, रिषब, प्रिंस, याशिन, अरमान, नितेश, मानव, अनुराग, आगम, यशस्वी, शौर्य, हर्ष, गौरव, अभिषेक, रिशित, प्रिया, जनत, मिनाक्षी, जैसमिन, जयंत, जतिन, यावी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। रेफरी की भूमिका अशोक कुमार, सुमित ढुल, अश्रय कुमार, विकास, अरुण हुड्डा, संदीप, तुषार, नितिन शामिल रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें