फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समक्ष योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन


तूफान में छुट्टी की भरपाई के लिए संडे को भी लगेंगी क्लास
- सक्षम योजना के तहत सिलेबस कवर करने को अधिकारियों ने जारी किए निर्देश
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर का एबीआरसी ने लिया जायजा
- बीईओ के निर्देश पर किए दौरे में दुरुस्त मिली व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
शिक्षा विभाग तूफान में स्कूलों की छुट्टी के चलते हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई पर जोर दे रहा है। सक्षम योजना के तहत सिलेबस कवर करने के लिए 13 मई रविवार को भी स्कूल लेंगे। इसी कड़ी में शनिवार को अवकाश के बावजूद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर खुला रहा।
शनिवार को स्कूल में रोज की तरह कक्षाएं लगी। यहां बच्चों को छूटा सिलेबस कवर कराने के लिए संबंधित विषय पढ़ाए गए। स्कूल में कक्षा लगने व बच्चों को पढ़ाया जाना सुनिश्चित करने के लिए बीईओ के निर्देश पर एबीआरसी प्रीति मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्कूल का जायजा लेने के साथ बच्चों से अन्य जानकारी जुटाई। यह सूचना अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्या पुष्पलता ने बताया कि तूफान के चलते हुई छुट्टियों के कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान पूरा करने के निर्देश मिले हैं। इसके तहत अवकाश के दिन स्कूल खोलना व बच्चों को पढ़ाना जरूरी है। शनिवार को अवकाश के दिन स्कूला खोला व बच्चों के लिए मिड डे मील भी बनवाया गया। सक्षम योजना के तहत स्कूल में 80 प्रतिशत में से 50 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पढ़ाया गया सीखना जरूरी है। इसी से सक्षम योजना लागू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें