प्रदेश के कॉलेजों में सोफ्ट स्किल सिखाएगा सुपवा
- स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ प्रफोर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स तैयार करेगी विशेष कोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में हायर एजूकेशन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। वे पढ़ाई के साथ सोफ्ट स्किल भी सीख सकेंगे। इसके लिए स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ प्रफोर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) सभी कॉलेजों के लिए सोफ्ट स्किल कोर्स तैयार करेगा। प्रदेश सरकार व उच्च शिक्षा विभाग ने यह फैसला लेते हुए सुपवा को जिम्मेदारी सौंपी है। यह कहना है सुपवा के नव नियुक्त कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का। वे शनिवार को तिलियार पर्यटन केंद्र पर विवि में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया के संबंध में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कुलपति ने कहा कि प्रदेश के सभी कॉलेज, विवि व संस्थानों के स्नातक विद्यार्थियों को सोफ्ट स्किल कोर्स कराया जाएगा। उन्हें समक्ष बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। विवि पहले से ही अपने इंटीग्रेटेट कोर्स तैयार कर चुका है। अब सोफ्ट स्किल कोर्स बनाने की जिम्मेदारी मिली है। इससे विद्यार्थियों की पूअर लायब्लिटी को इंप्रूव करना है। उनका ज्ञान कैसे बढ़ाएं, प्रेजेंटेशन, कम्यूनिकेशन कैसे बेहतर हो यह बताया जाएगा। इसके लिए बेस्ट एक्सपर्ट शामिल किए जाएंगे। च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम भी विवि में शुरू की जा रही है। इसके तहत विद्यार्थी किसी एक विषय में रुचि नहीं होने पर रुचि वाला दूसरा विषय पढ़ सकेंगे। चेक एंड टॉक मैथड भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मकसद विद्यार्थियों को पढ़ाना नहीं उन्हें सिखाना है। विवि को डिजिटल लर्निंग नोडल सेंटर बनाया गया है। यहां से प्रदेश के अन्य संस्थानों को भी इसी तरह की केमेस्ट्री डवलप करने की गाइडेंस व हेल्प देगा। एचआरडी की ओर से अनेक ऑन लाइन कोर्स चलाए जा रहे हैं। यहां के बच्चे भी इन कोर्सों का लाभ ले सकें, इसके लिए यह नोडल सेंटर शुरू करने की जिम्मेदारी मिली है।
विवि अब विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ समाज से भी जुड़ने का प्रयास करेगा। विवि की सक्रीय भागीदारी कैसे हो, इस पर विचार किया जाएगा। इसमें समर स्कूल के तहत पेंटिंग, स्कल्पचर, फोटोग्राफी या अन्य को बेहतर बनाने के लिए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे। इससे बाहरी विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा। इवनिंग कोर्स भी कराए जाएंगे। विवि नए सत्र से पीजी कोर्स भी कराएगा। इस ओर प्रयास जारी है। विवि का प्लेसमेंट भी बेहतर है। यहां से पास हुए दो बैच के विद्यार्थियों को 70 से 90 प्रतिशत प्लेसमेंट मिला है। फिल्म एंड टीवी के विद्यार्थियों ने मलाल फिल्म भी बनाई है। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। विवि में नए सत्र में सीटें खाली नहीं रहेगी। फैकल्टी की कमी पूरी करने के साथ प्रोफेसर की नियुक्ति का भी प्रयास रहेगा। हमारा प्रयास विद्यार्थियों को नौकरी मांगने नहीं, बल्कि दूसरों को नौकरी देने लायक बनाने का है। इसी मकसद से काम किया जा रहा है। कैंपस की सुंदरता के साथ लाइब्रेरी को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. भारती शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नांदल वेद नांदल, निदेशक महेश, फिल्म एंड टीवी विभाग के एचओडी जितेंद्र शर्मा, विजुअल आर्ट्स एचओडी विनय, अर्बन प्लानिंग एंड आर्चिटेक्चर विभागाध्यक्ष अजय कौशिक मौजूद रहे।
30 मार्च से मिलेगा ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन फार्म
सुपवा में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि की वेबसाइट पर 20 मार्च से प्रोस्पेक्टस अपलोड कर दिया गया है। अब 30 मार्च से ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन फार्म दिया जाएगा। दाखिले के लिए ऑन लाइन टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए विवि ने 10 हजार प्रश्न अपलोड कर दिए हैं। क्वालीफाई टेस्ट में पास होने पर ही विद्यार्थी को अगली परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन पत्र 31 मई तक लिए जाएंगे। इस वर्ष नया सत्र एक सप्ताह पहले शुरू हो रहा है। अब तक अगस्त के पहले सप्ताह में सत्र शुरू होता रहा है। इस बार एक अगस्त से कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। लड़कियों व एससी-एसटी बच्चों को 50 प्रतिशत फीस पर दाखिला दिया जाएगा।
यूं होगा सुपवा में दाखिला
- ऑन लाइन कराना होगा रजिस्ट्रेशन।
- डेढ़ महीने का समय देगा विश्वविद्यालय।
- ऑन लाइन टेस्ट करना होगा पास।
- 10,000 हजार प्रश्न किए ऑनलाइन।
- 35 प्रतिशत से अंक पर अगवा बुलावा।
- विद्यार्थियों को टेस्ट की प्रेक्टिस की छूट।
- 15 मई के बाद प्रेक्टिस नहीं कर सकेंगे।
- हर बार नया सेट 100 प्रश्नाें का होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थी को मिलेंगे दो चांस।
- पास होने पर मिलेगा दाखिला आवेदन पत्र।
- 16 मई को क्वालीफाई टेस्ट की सूची जारी होगी।
- 4 जून को जारी होगी योग्य उमीदवारों की सूची।
- 7 जून को जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड।
- 28, 29 व 30 को एप्टीट्यूट व स्किल टेस्ट।
- 243 सीटें हैं विवि के विभिन्न कोर्सों में।
- दूसरी जगह परीक्षा होने पर दिया जाएगा मौका।
- 6 जुलाई को जारी होगा दाखिले का परिमणाम।
- 40-40 अंक एप्टीट्यूट व स्किल टेस्ट में जरूरी।
- 20 प्रतिशत अंक मेरिट में 12वीं की वेटेज के।
- 30 प्रतिशत वेटेज एप्टीट्यूट टेस्ट के होंगे।
- 50 प्रतिशत वेटेज स्किल टेस्ट के होंगे।
- 100 प्रतिशत पर बनेगी मेरिट सूची।
- 16-17 जुलाई को पहली काउंसलिंग।
- 20-21 जुलाई को दूसरी काउंसलिंग।
- 26-27 जुलाई को तीसरी काउंसलिंग।
सुपवा के 5 विभागों में ये हैं कोर्स
एक्टिंग : सुपवा इंटीग्रेटेड कैंपस है। यहां एक्टिंग कोर्स है। पहले यह फिल्म एंड टीवी के साथ था। यहां 15 सीटें हैं।
डिजाइन : इसमें चार कोर्स हैं। इसमें फैशन, लाइफ स्टाइल एसेसरी डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन व टेक्सटाइल डिजाइन शामिल हैं। इनमें 20-20 सीटें हैं।
विजुअल आर्ट्स : इसमें भी चार कोर्स हैं। एप्लाइड आर्ट व पेंटिंग मे 20-20 सीट, एनीमेशन व स्कल्पचर में 10-10 सीटें हैं।
फिल्म एंड टीवी : यहां भी चार कोर्स हैं। इसमें डायरेक्शन, सिनीमेटोग्राफी, एडिटिंग व ओडियोग्राफी शामिल है। यहां 12-12 सीटें हैं।
अर्बन प्लैनिंग एंड आर्चिटेक्चर : यह पांच वर्षीय डिग्री कोर्स है। बाकी सभी चार वर्षी डिग्री कोर्स हैं। यहां 40 सीटें हैं।