फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

deepender

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित........
विज्ञापन

फ्लैग : सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दी खट्टर सरकार को खुली बहस की चुनौती, बोले
हेडिंग : सरकार ने विकास के नाम पर पुरानी योजनाओं पर नए पत्थर लगाने के सिवाय कुछ नहीं किया
: प्रदेश की जनता को बताएं कितने कॉलेज, विवि और पावर प्लांट लगा
: कांग्रेस द्वारा मंजूर कराया महम में एयरपोर्ट और सोनीपत में रेल कोच फैक्टरी तक गवां दी
: हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस की सरकार, उम्मीद भरी निगाह से देख रही प्रदेश की जनता
: जिला बार में वकीलों के बीच पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, बार के चैंबरों के लिए दिए 15 लाख रुपये
: रोहतक बार से पारिवारिक रिश्ता, किसी भी दल या विचारधारा का वकील हो, मेरे लिए अजीज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश की खट्टर सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार बताए अब तक के कार्यकाल में कितने कालेज, विश्वविद्यालय व पावर हाउस लेकर आए। सही मायनों में भाजपा ने अब तक कांग्रेस की पुरानी योजनाओं पर अपने नाम के पत्थर लगाने के सिवाए कुछ नहीं किया। वे खुले मंच पर भाजपा सरकार से विकास के नाम पर खुली बहस करने के लिए तैयार हूं। वे मंगलवार को जिला में वकीलों से रू-ब-रू हो रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में 43300 करोड़ की की लागत से 8000 मेगावाट क्षमता के 5 नये पावर प्लांट (4 थर्मल और 1 परमाणु ऊर्जा संयंत्र) लगाकर प्रदेश को बिजली आपूर्ति के मामले में और मजबूत किया। भाजपा बताए कि अपने कार्यकाल में उसने 1 मेगावाट भी बिजली उत्पादन बढ़ाया है या नहीं। 27 हजार 886 करोड़ रुपये की लागत से 1893 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग मंजूर करवाये थे और उनके निर्माण का काम भी चालू करवा दिया था। वहीं, भाजपा ने अपने अभी तक के कार्यकाल में 350 करोड़ रुपये की लागत से 38 किमी लम्बा केवल एक राष्ट्रीय राजमार्ग ही मंजूर करवाया है। 1966 से लेकर 2005 तक कांग्रेस की हुड्डा सरकार बनने से पहले, 40 वर्षों में प्रदेश में एक भी नया सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं बना। जबकि हुड्डा सरकार ने 4 नए मेडिकल कॉलेज समेत एशिया का सबसे बड़ा एम्स और कैंसर अस्पताल खुलवाया। 4 शहरों को मेट्रो सेवा से जोड़ा, भाजपा बताए मेट्रो को कोई पिलर भी बनवाया है। इतना ही नहीं हुड्डा सरकार में मानेसर और कुंडली को मेट्रो से जोड़ने की योजना भी बना दी थी। रोहतक तक मेट्रो लाने की सोच थी। सांसद ने भाजपा सरकार को विकास के मामले में पूरी तरह फेल करार देते हुए कहा कि नया प्रोजेक्ट लाना तो दूर की बात, सोनीपत से रेल कोच फैक्ट्री और महम से अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तक गवां दिया। हुड्डा राज में प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन था, अब अपराध के मामले में नंबर बन हो गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, संत कुमार, मेयर रेनू डाबला, बार एसोसिएशन प्रधान दीपक कुंडू, पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट, अरविंद बागड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें