अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे प्रभु प्रेम आश्रम में स्थित प्रभु प्रेमी संघ ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित अध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत राज्यपाल सांय साढ़े पांच बजे एसडी कालेज कैंट में आयोजित राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी 60 कलाकारों के साथ राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। इस अवसर पर मंत्री अनिल विज के अलावा अन्य मंत्री व गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उधर, नृत्य नाटिका की तैयारियां जोरशोर तरीके से की जा रही है। कालेज के मैदान में बड़ा पंडाल लगाया गया है जिसमें लाइट्स, हीटर व अन्य प्रबंध व्यापक स्तर पर किए गए हैं। हेमा मालिनी अपनी पूरी टीम के साथ मंच पर प्रफार्म करेंगी।