फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू ने थमाया आउट ऑफ सिलेबस पेपर, हंगामे के बाद रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

एमडीयू में थमाया आउट ऑफ सिलेबस पेपर, हंगामे के बाद रद्द
- यूनिवर्सिटी के अंतर्गत सभी कॉलेजों में होना था छठे सेमेस्टर का पेपर

- जाट कॉलेज के परीक्षार्थियों ने हंगामा कर किया पेपर का बहिष्कार
- प्राचार्या की शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी ने पेपर को किया रद्द

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू की परीक्षाओं में लापरवाही का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी की तरफ से कॉलेजों में बीए छठे सेमेस्टर का आउट ऑफ सिलेबस पेपर भेज दिया गया। जाट कॉलेज में परीक्षार्थियों ने हंगामा कर पेपर का बहिष्कार करते हुए प्राचार्या से शिकायत की। मामला संज्ञान में आने के बाद यूनिवर्सिटी ने आनन-फानन में कॉलेजों को सूचना देकर पेपर को रद्द कराया।
दरअसल, सोमवार को सुबह 9.30 से लेकर 12.30 बजे तक बीए छठे सेमेस्टर का पेपर होना था। कॉलेजों में निर्धारित समय पर पेपर हुआ, लेकिन जाट कॉलेज के परीक्षार्थियों ने कोड संख्या 94401 को आउट ऑफ सिलेबस बताते हुए पेपर का बहिष्कार कर दिया। अधिकतर परीक्षार्थी कमरे से बाहर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। परीक्षार्थी इकट्ठे होकर प्राचार्या डॉ. संगीता दलाल के पास पहुंचे। प्राचार्या ने परीक्षार्थियों की समस्या को सुना और यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग को सूचना दी। परीक्षार्थियों का आरोप है कि पिछले बार भी इसी तरह आउट ऑफ सिलेबस पेपर दिया गया था। बार-बार परीक्षाओं को लेकर होने वाली लापरवाही से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर, सूचना मिलने के बाद यूनिवर्सिटी के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। परीक्षा विभाग की तरफ से सभी कॉलेजों को पेपर रद्द करने की सूचना दी। हंगामा करने वाले परीक्षार्थियों में एनएसयूआई के राहुल राठौर, सुखी पूनिया, मनीष, उज्जवल, भारत, अमित, मंजेश, अभिषेक, विजय और अतुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बीए छठे सेमेस्टर में कई स्कीम के अंतर्गत पेपर चल रहे हैं। कोड संख्या 94401 के आउट ऑफ सिलेबस का पता चलने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। इस पेपर को कराने के लिए जल्दी ही नई तारीख घोषित की जाएगी।
- डॉ. बीएस सिंधु, परीक्षा नियंत्रक एमडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें