फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल घाट से मिला हर्षित का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल घाट से मिला तीन दिन पहले डूबे हर्षित का शव
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर बुड़िया पुल के नजदीक रविवार को नहाते हुए डूबे जगाधरी की मनोहर कॉलोनी निवासी हर्षित का शव बुधवार को फतेहपुर पुल से एक किलोमीटर आगे लाल घाट से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दे कि रविवार को जगाधरी की मनोहर कालोनी निवासी हर्षित वर्मा (14) बुड़िया गुरुद्वारा में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मत्था टेकने के लिए आया था। लंगर छकने के बाद हर्षित व एक अन्य लड़का पश्चिमी यमुना नहर बुड़िया पुल के पास नहाने चले गए। पानी गहरा होने के कारण दोनों नहर में डूब गए। एक लड़के को वहां मौजूद लोगों ने नहर से सकुशल बाहर निकाल कर बचा लिया। जबकि हर्षित डूब गया था। तब से गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी। एसएचओ सुभाष चंद्र ने बताया कि बुधवार को जब गोताखोर फतेहपुर पुल से करीब एक किलोमीटर आगे लालघाट के नजदीक तलाश कर रहे थे तो किशोर का शव पानी पर उतराते देखा। गोताखोरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें