फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी छोड़ा 180-200 क्यूसिक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
सिंचाई विभाग की ओर से मसानी बैराज में पानी डालने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। विभाग लगातार 180 से 200 क्यूसिक पानी मसानी बैराज में छोड़ रहा है। वहीं बैराज में पानी आने से आसपास के लोग भी काफी खुश हो रहे हैं। विभाग का दावा नियमित रूप से बैराज में पानी छोड़ने का है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रवीण दहिया ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे से संगवाड़ी पंप हाउस से पानी लिफ्ट कर मसानी बैराज तक जेएलएन नहर से पानी पहुंचाया गया। यह पानी 180 से 200 क्यूसिक छोड़ा जा रहा है। यह पानी नियमित रूप से इसी तरह से छोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि मसानी बैराज के बनने के 28 साल बाद शनिवार को उसमें पानी आया। इसमें पानी छोड़ने का मुख्य उद्देश्य अहीरवाल की सूखी धरती को पानी देना है। जानकारी मुताबिक मसानी बैराज में पानी रहने से आसपास के करीब 150 गांवों का जलस्तर ऊपर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें