फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 गांवों को अब 12 घंटे ही मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
31 गांवों को अब 12 घंटे ही मिलेगी बिजली
विज्ञापन

बौंदकलां। सांजरवास और धारेडू सब स्टेशन के अधीन 31 गांवों में बिजली निगम अब एक घंटे कम बिजली सप्लाई देगा। निगम अब इन गांवों को 13 की बजाय 12 घंटे ही बिजली सप्लाई करेगा। निगम अधिकारियों ने नया शेड्यूल तैयार कर सप्लाई भी शुरू कर दिया है। ऐसे में ग्रामीणों को गर्मी व उमस से दो-चार होना पड़ रहा है।
बिजली निगम ने गत छह जुलाई से नया बिजली शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक अब ग्रामीण क्षेत्रों में शाम सवा सात से लेकर सुबह सवा पांच बजे तक 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। दिन के समय ग्रामीण क्षेत्रों में केवल दो घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाएगी। निगम के इस शेड्यूल से बौंदकलां, बौंद खुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष, ऊण, सांजरवास, सांवड़, फौगाट, सांकरोड़, बास, रानीला, भागेश्वरी, अचीना, झींझर, लांबा, कोहलावास, मिसरी, मिर्च, कमोद, जयश्री, सौंफ, कासनी, हिंडोल, धारेडू, मानहेरू, नांगल, मधु माधवी, सांगा, कायला व बडाला गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों के लिए अब बिजली आपूर्ति के लिए नया शेड्यूल मिल गया है। गांवों में रात्रि के समय दी जाने वाली 11 घंटे बिजली को कम करके अब 10 घंटे कर दिया गया है। छह जुलाई से बिजली निगम नए शेड्यूल के अनुसार ही गांवों में बिजली दे रहा है।
जेई प्रवीन कुमार, सब स्टेशन सांजरवास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें