फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित मंत्री आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद पीछे हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद पीछे हटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गोचरान भूमि के लिए 37 दिन से अनशन पर बैठे संत गोपाल दास और किसानों के कर्ज की माफी को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने शहर में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास का घेराव करने की कोशिश की लेकनि पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद पीछे हटना पड़ा। वित्त मंत्री के पीए को मांगपत्र सौंपकर आप कार्यकर्ता लौट गए।
आप कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। यहां प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने संत गोपालदास को समर्थन दिया। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी संत के साथ अनशन पर बैठे थे। दोनों नेताओं ने हल्की मुस्कान से एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा। इसके बाद जयहिंद ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 साल सत्ता में रहते प्रदेश के किसानों की कीमती जमीन प्रॉपर्टी डीलरों को सौंप दी। अब किसानों की पंचायतों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं। इनेलो नेता अभय चौटाला दशकों से एसवाईएल के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि 10 साल तक उनके पारिवारिक मित्र प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सीएम रहे। वहीं, भाजपा सबसे बड़ी गोभक्त पार्टी बनने का प्रयास करती है। भाजपा राज में गायों के लिए 15 पैसे खर्च मिलता है। वित्त मंत्री बताएं क्या इतने पैसे में गाय का पेट भरकर सकता है? सत्ता से पहले भाजपा नेता सुभाष बराला और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने अर्धनग्न होकर रोहतक में ही प्रदर्शन किया था, लेकिन सत्ता मिलते ही स्वामीनाथन आयोग को भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं बढ़ने दिया आगे

मानसरोवर पार्क से आप कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास की तरफ बढ़े। पुलिस ने सेक्टर-14 के पास एमडीयू के सामने वित्त के आवास की तरफ जाने वाले मार्ग पर बेरिकेट्स लगा रखा थे। जब आप कार्यकर्ता ने बेरिकेट्स के ऊपर से जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने डंडों से अवरोधक बनाकर पीछे धकेल दिया। इसके बाद नारेबाजी और प्रदर्शन करके आप कार्यकर्ता पीछे हट गए। वित्त मंत्री के पीए मौके पर पहुंचे और आप कार्यकर्ताओं का मांगपत्र लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें