पेटोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग
बवानीखेड़ा
पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लेने की मांग को लेकर हरियाणा जागृति मोर्चा व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नायब तहसीलदार राजेन्द्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस संगठनों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नायब तहसीलदार मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंधू को उनका ज्ञापन राज्यपाल तक भिजवाने का आश्वासन दिया।
राजेश सिंधू ने बताया कि सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा है। चूंकि पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट तथा एक्साइज ड्यूटी लग रही है। जिसके चलते पेट्रोलियम पदार्थों पर करीब 57-59 प्रतिशत के आसपास टैक्स लग रहा है। अगर इन टैक्सों को हटाकर जीएसटी लगा दिया जाए तो पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत आधी रह जाएगी। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कपड़ा व गरीब लोगों के उपयोग की वस्तुओं को जीएसटी के दायरे से बाहर करने की मांग की। साथ ही मोर्चा के अध्यक्ष ने सरकार से बवानीखेड़ा को उपमंडल बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर पार्षद पंकज मेहता, सुरेंद्र वर्मा,नीरज गौरिया, धर्मसिंह सिंधू, प्रदीप रेढू, महेंद्र फौजी, संजय चौहान, जयबीर आलयान, पवन, मुकेश ग्रोवर, सुरेंद्र मिलकपुर आदि मौजूद रहे।