फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलखती हुई बोली मां, बेटे घर आ जा, अब नहीं डांटूगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
पिछले चार दिनों से लापता बच्चा आखिरकार मिल गया है। बच्चा दिल्ली से बरामद हुआ है। जैसे ही बच्चे को दिल्ली में एक एनजीओ के सदस्य ने देखा तो फोन पर उसके परिवार वालों से बात करवाई। जहां बच्चे की मां ने बिलखते हुए कहा कि बेटे घर आ जा, अब दोबारा नहीं डांटूगी। बच्चे के मिलने की सूचना पर उनके माता-पिता ने राहत की सांस ली।

बच्चे के परिजनों ने बताया कि दिल्ली में एक एनजीओ के सदस्य ने रेलवे स्टेशन पर ओजस्वी उर्फ अजू को देखा तो उसे पहचाने लिया। उक्त व्यक्ति को सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की तस्वीर मिली थी, जिसके चलते वह बच्चे की शिनाख्त कर पाया। इस पर उसने सोशल मीडिया पर आए नंबर पर ही संपर्क किया तो उसके परिजनों ने फोन उठाया। दोनों ने फोन पर बच्चे का हुलिया मिलाया तो उन्हें कंफर्म हुआ। उक्त व्यक्ति ने बच्चे की फोटो खींच कर भी उन्हें व्हाट्स अप की। इसके बाद परिवारजनों ने दिल्ली में रह रहे उनके बुआ और फूफा को संपर्क किया। इसके बाद वह पुलिस कार्रवाई पूरी कर बच्चे को अपने साथ ले आए। उधर हांसी से दो गाड़ियां बच्चे को लेने के लिए दिल्ली गई। जहां अपने बच्चे को गले लगाने के बाद मां-बाप ने चैन की सांस ली। रात करीब 9 बजे वह अपने बच्चे को वापस हांसी ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया सिद्ध हुआ मददगार
बच्चे की बरामदगी में सोशल मीडिया कारगार सिद्ध हुआ। दरअसल एनजीओ के जिस सदस्य ने बच्चे को बरामद किया है। उसने सोशल मीडिया पर ओजस्वी उर्फ अजू का फोटो लापता के साथ देखा था, जिसके चलते बच्चे की बरामदगी संभव हो पाई। गौरतलब है कि करीब 4 दिन पूर्व हांसी की मुलतान कालोनी निवासी संजय अनेजा का पुत्र किसी बात से नाराज होकर घर छोड़ कर चला गया था। इसके बाद से बच्चे की बरामदगी को लेकर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दरअसल बच्चे की मां ने किसी बात को लेकर उसे डाट दिया था। इसके चलते बच्चा घर से भाग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें