मंदिर से हजारों की नकदी चोरी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव चेलावास में शुक्रवार रात चोरों ने दादा ठाकुरजी के मंदिर के दान पात्र को तोड़ हजारों की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने कमेटी प्रधान सुनील उर्फ कालिया के ब्यान पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर कमेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव चेलावास में स्थित दादा ठाकुर के मंदिर में रखे दान पात्र का ताला साल में एक बार कमेटी की ओर से खोला जाता है। इसमें निकली धनराशि को कमेटी बाबा के उत्थान में लगाती थी। कमेटी प्रधान ने बताया कि शुक्रवार रात किसी ने दानपात्र में रखी राशि चोरी कर ली। प्रधान के अनुसार दानपात्र में पचास से साठ हजार की राशि चोरी हो जाने की आशंका है। चोरी की सूचना सुबह मंदिर पुजारी ने गांव के सरपंच को दी। इसके बाद मंदिर कमेटी ने शिकायत पुलिस को देकर सारे मामले से अवगत कराया है।