फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिप में गाने नहीं डाले तो तीन व्यापारी भाईयों पर चाकू और राड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिप में गाने नहीं डाले तो तीन व्यापारी भाईयों पर चाकू और राड से हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मोबाइल चिप में गाने डलवाने को लेकर कुछ युवकों ने शनिवार देर शाम तीन व्यापारियों भाईयों पर चाकू और रॉड से हमला कर दिया। घटना से नाराज व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस का भी घेराव कर दिया। जैसे तैसे करके मामला निपटा। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, तीनों व्यापारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक रेलवे रोड निवासी वरुण जैन की मोबाइल रिपेयर करने की दुकान है। वह शाम को अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी पास में मौजूद फाइनेंस के ऑफिस से एक युवक उनकी दुकान में आया। युवक ने वरुण ने मोबाइल की चिप में गाने डालने की बात कही। इस पर वरुण ने कहा कि गाने डालने के 100 रुपये लगेंगे। इस बात पर युवक बिफर गया। उसने व्यापारी को धमकी दी कि वह गाने डलवाने के बाद पैसे नहीं देगा। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख वरुण ने उसे दुकान से भेज दिया। कुछ देर बाद वरुण युवक की शिकायत लेकर फाइनेंस के ऑफिस में मौजूद लोगों के पास गया। यहां वरुण ने युवक की शिकायत की। मगर आफिस में बैठे युवकोें ने गाली गलौच करने वाले का ही पक्ष लिया। इस पर वरुण अपनी दुकान की तरफ जाने लगा। तभी आफिस से आये पांच छह युवकों ने उन पर चाकू और लोहे की राड से हमला बोल दिया। तभी वरुण ने शोर मचा दिया। उसी आवाज सुनकर नितिन और पुनीत आ गये। जब उन्होंने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने वरुण के भाई पर भी हमला कर दिया। तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। फिर पुलिस को मामले में जानकारी दी गई और तीनों भाईयों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही व्यापारियों ने विरोध कर दिया। व्यापारियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। जब पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया तो व्यापारी शांत हुए। मामले में शहर थाना प्रभारी राजेश का कहना है कि व्यापारियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें