पूजा मिस फेयरवेल और प्रमेंद्र मिस्टर फेयरवेल चुने गए
चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड स्थित केएन महाविद्यालय में डीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-अध्यापकों के सम्मान मेें फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व डीईओ जंगजीत साहू, संस्था निदेशक प्रीतम सिंह, चेयरमैन राजपाल सिंह, सहकारी बैंक अधिकारी अजीत सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पूजा मिस फेयरवेल व प्रमेंद्र मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
डीएड प्रथम वर्ष के छात्र-अध्यापकों ने अपने सीनियर्स को बारी- बारी से मंच पर बुलाकर उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रथम वर्ष से आंसू, आनंद कुमारी, हेमलता, अनुबाला ने अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया। छात्रा ममता ने हरियाणवी मखौल सुनाया। निशा शर्मा व समानता ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। द्वितीय वर्ष के राजेश व रेहान ने एकल पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा सीमा, समानता, प्रियंका, पूजा, मोनिका, सीमा, योगिता ने पेपर डांस किया।
इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा को मिस फेयरवेल व प्रमेंद्र को मिस्टर फेयरवेल बनाया गया। डीएड द्वितीय वर्ष की पूजा पुत्री नरेंद्र को बेस्ट प्यूपिल टीचर का अवार्ड दिया गया। इसी प्रकार बेस्ट रेगुलरिटी का पुरस्कार प्रियंका को मिला। डीएड प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर में प्रथम रहने वाली छात्रा मीना, रोमिना व अंकिता को भी सम्मानित किया गया। कल्चर अवार्ड निशा शर्मा को दिया गया।