101 लोगों ने किया रक्तदान...रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन एवं जनसेवा समिति की ओर से गोकर्ण तीर्थ पर
- फोटो : 1
रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन एवं जनसेवा समिति की ओर से गोकर्ण तीर्थ पर रक्तदान शिविर लगाया गया। बाबा लक्ष्मणपुरी की 31वीं पुण्यतिथि पर 101 लोगों ने रक्तदान किया। गोकर्ण पीठाधीश्वर एवं उपाचार्य कपिलपुरी ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। सुंदर जेटली ने 148वीं बार रक्तदान किया। वहीं शिविर में 280 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। मरीजों को निशुल्क दवा व चश्मे भी वितरित किए गए। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद, महामंडलेश्वर कालीदास, डॉ. परमानंद स्वामी, साध्वी मानेश्वरी देवी व अन्य संतों ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। संवाद