31सीटीके33... संकट मोचन मंदिर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में चेकअप करते चिकित्सक। संवाद
रोहतक। संकट मोचन मंदिर का पांच दिवसीय 23वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सुबह दस बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सौ रोगी अपने स्वास्थ्य का जांच कराने पहुंचे। शिविर में सीएमओ अनिल बिरला, डॉ. कृष्ण कुमार लांबा, डॉ. लावण्या, डॉ. श्रेया, स्टाफ नर्स सीतू, रजिस्ट्रेशन मैनेजमेंट से भूपेश खुराना व उनकी टीम उपस्थित रहे। रोगियों का बीपी, शुगर, ईसीजी व अन्य टेस्ट किए गए और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। दंतक सर्जन डॉ. श्रेया ने बताया कि अपने स्वास्थ्य और दांतों की जांच समय के साथ कराते रहना चाहिए। साध्वी ने डॉक्टरों की टीम को सम्मानित कर और प्रसाद दिया।
बालाजी महाराज के भजनों के साथ रात आठ बजे से आयोजित चौकी में श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसमें बालाजी सेवा मंडल डोभ मंडली से आए गीतकारों ने विभिन्न भजनों से श्रद्धालुओं का मन माेहा। कलयुग में सिद्ध हो देव तुम्ही, जय बजरंगी जय सतरंगी, हनुमान तुम्हारा क्या कहना, तेरी भक्ति का क्या कहना, तेरी शक्ति का क्या कहना भगवान हनुमान के अन्य प्रेरणादायक भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पंडित अशोक शर्मा ने हनुमान आरती की व तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।