31सीटीके10.... एमडीयू परिसर में सफाई करते एनएसएस वालंटियरस । स्रोत: एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वच्छता शिविर लगाया गया। मुख्यातिथि एवं वक्ता निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी रहे। विकसित भारत-स्वच्छ भारत के थीम पर आधारित शिविर में एनएसएस वालंटियर्स की स्वच्छता रैली का निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी व डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र राठी ने स्वागत भाषण दिया। स्वच्छता रैली तथा सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर डाॅ. जितेंद्र राठी, डाॅ. अंजु पंवार, डाॅ. रेखा ढींगड़ा, डाॅ. सपना शर्मा व डाॅ. विपिन सैनी ने किया। ब्यूरो