फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दबंग बनकर मोबाइल छीनने के दोषी को 10 साल की कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक का मोबाइल छीनने के दोषी पाड़ा मोहल्ला निवासी मोनू उर्फ डीएक्स को 10 साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

काहनौर निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सितंबर 2018 में वह ई-रिक्शा लेकर सुबह करीब साढ़े 11 बजे गोहाना अड्डे पर पहुंचा तो उनके आगे एक युवक खड़ा हो गया। वह बोला कि मेरा नाम मोनू है। मुझे दादा कहते हैं। इसके बाद उसके मुंह पर घूंसा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने आरोपी पाड़ा मोहल्ला निवासी मोनू उर्फ डीएक्स के खिलाफ मारपीट व झपटमारी का केस दर्ज किया था। तभी से जिला अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। बुधवार को एएसजे मनपाल रमावत की अदालत ने आरोपी मोनू उर्फ डीएक्स को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें