फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोहरे में रेल को रास्ता बताएगी फॉग सेफ्टी डिवाइस

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड शुरू होने के साथ ही कोहरे में रेल यातायात सुगम रहे इसको लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। रेल चालक को दृश्यता न होने पर रास्ता बताने के लिए 35 फॉग सेफ्टी डिवाइस मंगवाई गई हैं। यह डिवाइस सभी रेल चालकों को दी जाएगी ताकि कोहरे के दौरान उन्हें परेशानी न हो। रोहतक रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली गाड़ियों में इन डिवाइस को लगा दिया गया है।
विज्ञापन

कोहरे में रेल यात्रियों को सुरक्षित सफर की सुविधा देने के लिए रेल अधिकारियों ने इंजन पर फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाई है। इसके साथ दृश्यता कम होने पर रेल के सुरक्षित संचालन के लिए चालकों को दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। प्रभावित स्टेशनों पर विजिबिलिटी टेस्ट ऑब्जेक्ट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। रोहतक से चलने वाली ट्रेन के 35 चालकों को फॉग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध करवाई गई है, जो ट्रेन के इंजन पर लगा दी है। यह डिवाइस ऑन होने के बाद जीपीएस प्रणाली के माध्यम से खंड में स्थित सभी सिग्नल की दूरी के बारे में रेल चालक को पूर्व में ही अवगत करवा देगी। इससे रेल चालक अपनी गाड़ी की स्पीड को नियंत्रित कर यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकेंगे। गौरतलब है कि रोहतक स्टेशन से 20 ट्रेन बन कर चलती हैं और 20 अन्य ट्रेनें दूसरे स्थान से आती-जाती हैं। संवाद
स्टेशनों पर उपलब्ध करवाए डेटोनेटर
कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए सभी स्टेशनों पर डेटोनेटर यानी पटाखे उपलब्ध करवाए गए हैं। साथ ही रेल चालकों को भी डेटोनेटर दिए गए हैं, ताकि कोहरे के दौरान अगर गाड़ी रास्ते में कहीं खराब हो जाती है तो साथ वाली पटरी पर पटाखे लगा दिए जाएं। यह पटाखे साथ वाली पटरी से रेल गुजरने के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

रोहतक से संचालित होने वाली ट्रनों को चालकों को 35 फॉग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध करवाई गई है। कोहरे में रेल यातायात प्रभावित न हो, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सफल, सुरक्षित यात्रा देने के लिए रेलवे सभी प्रयास कर रहा है। -बीएस मीणा, स्टेशन मास्टर, रोहतक ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें