फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की छात्रा, दुबई से आया व्यक्ति, डॉक्टर, तीन स्टाफ नर्स सहित 42 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर में जिले की 10 साल की छात्रा, दुबई से आया व्यक्ति, बाबा मस्तनाथ विवि की डॉक्टर, तीन स्टाफ नर्स सहित 42 नए कोरोना के संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12829 हो गया है, जबकि कोरोना से 12303 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 164 लोगों के उपचार के दौरान मरने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि सोमवार को कोरोना के 42 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 362 हो गई है। इसमें से छह मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 356 घर पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 1786 सैंपल जांच के लिए भरे हैं। इन्हें पीजीआईएमएस के अलावा अग्रोहा, खानपुर व निजी लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का स्तर 4.12 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहा है, जबकि रिकवरी प्रतिशत 95.89 हो गया है। विभाग अब तक तीन लाख दस हजार लोगों की जिले में कोरोना जांच करवा चुका है।
ये मिले कोरोना संक्रमित
कैलाश कॉलोनी, बहुअकबरपुर व धामड़ का युवक, डीएलएफ कॉलोनी का वकील, टिटौली की महिला, बलियाना की गृहिणी, नेहरू कॉलोनी का युवक, काहनी की गृहिणी, सेक्टर तीन में स्टाफ नर्स, शिवाजी कॉलोनी का युवक, आदर्श नगर में पीजीआईएमएस का स्टाफ, आर्य नगर का बिजनेसमैन, सेक्टर तीन यूएई दुबई, कलानौर में दो गृहिणी, शीतल नगर की स्टाफ नर्स, गृहिणी, छात्र, बिजनेसमैन, सेक्टर तीन की शिक्षक, सेक्टर दो का शिक्षक, मदीना की छात्रा, गढ़ी सांपला का युवक, सांपला का छात्र, किलोई की छात्रा, कमल कॉलोनी की महिला कर्मचारी व पुरुष, सेक्टर चार स्टाफ नर्स जीएच, छात्रा, गोहाना अड्डा का युवक, लाढौत रोड का युवक, अर्जुन गली पाड़ा मोहल्ला में युवक, भरत कॉलोनी का बुजुर्ग, जसिया का युवक, जनता कॉलोनी की गृहिणी, बिजनेसमैन, सेक्टर 15 की महिला, शास्त्री नगर का बिजनेसमैन, जगदीशन कॉलोनी का बिजनेसमैन, जनता कॉलोनी बाबा मस्तनाथ विवि की डॉक्टर, मेडिकल कैंपस युवक, जनता कॉलोनी की गृहिणी।
विज्ञापन

एक साल बाद फिर ट्रॉमा सेंटर को बनाया कोविड अस्पताल
कोरोना संक्रमण को देखते हुए ठीक एक साल बाद पीजीआईएमएस प्रशासन ट्रॉमा सेंटर को एक बार फिर कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी में है। इस संबंध में सोमवार को पीजीआईएमएस प्रशासन ने आपात बैठक बुलाई और कोरोना को देखते हुए जारी दिशा निर्देश जारी किए।
सोमवार को हुई बैठक में कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने कहा कि अचानक कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहें। फिलहाल कोविड के मरीजों को न्यू मॉड्यूलर ओटी, डे केयर, वार्ड 24, वार्ड 25 व वार्ड 26 में रखा जा रहा है। लेकिन दिन-प्रतिदिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सख्त कदम उठाना जरूरी है। शुक्रवार से एक बार फिर ट्रॉमा सेंटर को पूर्ण रूप से कोविड अस्पताल घोषित कर दिया जाएगा और सभी कोविड मरीजों को वहां रखा जाएगा, ताकि मरीजों के लिए ट्रॉमा के अधिक आईसीयू के बेड उपलब्ध हो सकें। शुक्रवार अल सुबह से ही ऑर्थो और सर्जरी के इमरजेंसी केसों को पहले की तरह ही पुरानी इमरजेंसी में देखा जाएगा। ओपीडी में मरीज सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं कर रहे हैं, ऐसे में मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए सभी विभागाध्यक्षों से वार्ता कर निर्णय लिया गया है कि बुधवार से सीआरएस ओपीडी में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक ओपीडी कार्ड बनेंगे। जो मरीज काफी दूर से आएंगे उनका चिकित्सक की सलाह पर ही कार्ड बनेगा।
टीकाकरण, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाएगा संक्रमण से
निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने कहा कि अब कोरोना से बचाव के तीन सबसे जरूरी उपाय हैं। इसमें टीकाकरण, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग तीनों को अपनाना जरूरी है। जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है वे किसी भी दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित टीकाकरण सेंटरों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया ने कहा कि पीजीआईएमएस का स्टाफ हर आपदा का समाधान करने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. एसएस लोहचब, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, नोडल अधिकारी डॉ. वीके कत्याल, डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. एमएस ग्रेवान, कोविड कंट्रोल रूम के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा, डॉ. हरनीत सिंह सहित कई विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
एक दिन में 129 केंद्रों पर 8368 लोगों ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक 66105 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा चुका है। सोमवार को मेगा टीकाकरण अभियान के तहत एक दिन में 129 सेंटरों पर 8368 को टीका लगाया गया है। सभी को विभाग ने कोविशील्ड वैक्सीन लगाई है।
जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिल जीत त्रेहान ने बताया कि सोमवार को 7983 को कोरोना का पहला व 385 को दूसरी टीके की डोज दी गई है। फिलहाल जिले में कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है मंगलवार देर सायं तक कोवैक्सीन की डोज भी आ जाए। मंगलवार को भी मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। 45 वर्ष व उससे अधिक आयु वाले अपना प्रमाणपत्र दिखा कर किसी भी टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवा सकते हैं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाना जरूरी है। इसके साथ ही मास्क लगाना व सामाजिक दूरी के नियम की पालना करना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें