सांपला। कस्बे से 2 दिन पहले एक 10 वर्षीय बच्चा अचानक घर से लापता हो गया। पीड़ित परिवार ने अपने बेटे मनीष की तलाश के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मंजू पत्नी मनोज ने बताया कि वह हाल में सांपला में एक किराए के मकान पर रहते हैं। दो दिन पहले उसका 10 वर्षीय बेटा मनीष शाम करीब 7 बजे घर से बाहर गया था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा। उन्होंने अपने सभी परिचितों के पास तलाश कर लिया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग रहा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।