फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 10 नए केस, 38 घरों में मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की फॉगिंग और स्वास्थ्य विभाग की एंटी लार्वा एक्टिविटी के बावजूद डेंगू पांव पसारता ही जा रहा है। शुक्रवार को जिले में डेंगू के 10 नए केस मिले, जिससे कुल रोगियों की संख्या 299 पहुंच गई है। नगर निगम कई माह से शहर में लगातार फॉगिंग का दावा कर रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया के निर्देशन में लगातार एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। शुक्रवार को बसंत विहार, काठमंडी, प्रेम नगर, डेयरी मोहल्ला, घुसकानी, शीतल नगर, टिटोली व रैनकपुरा में एक-एक और सांघी में दो डेंगू के मरीज मिले। इससे जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 299 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को चेकिंग के दौरान बाबरा मोहल्ला, कबीर कॉलोनी, चमनपुरा, सलारा मोहल्ला, प्रेम नगर, जवाहर नगर, शिवाजी कॉलोनी, शेर विहार व आर्य नगर के 38 घरों में लार्वा मिला, जिन्हें नोटिस जारी किया गया। हिदायत दी गई कि 72 घंटे बाद दोबारा टीम लार्वा चेक करने आएगी। यदि लार्वा मिला तो 300 से 2000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। अभी तक जिले में 5167 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें