फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 58 दिन बाद पहली बार मिले 10 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
16 जनवरी के बाद जिले में पहली बार सोमवार को 10 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें मदीना सीएचसी के डॉक्टर, एक निजी अस्पताल के लैब तकनीशियन भी शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने क्लोज कांटेक्ट ट्रेसिंग करने वाली टीम को अलर्ट कर दिया है और संक्रमित लोगों के आसपास सघन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. राजबीर सभ्भरवाल ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। सोमवार को रेलवे रोड की बुजुर्ग महिला, सुखपुरा चौक की गृहिणी, डीएलएफ कॉलोनी का बुजुर्ग, सेक्टर चार का बुजुर्ग, ओमेक्स सिटी में चार साल की लड़की, 22 साल की छात्रा, 32 साल की गृहिणी व 30 साल का कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। इसमें से 9 अस्पताल में भर्ती हैं और 35 मरीज घर पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। डॉ. राजबीर ने बताया कि अभी तक जिले में 160 मरीजों की कोरोना से उपचार के दौरान मौत हो चुकी है और संक्रमण से स्वास्थ्य लाभ लेने वालों की संख्या 12150 हो गई है। विभाग ने सोमवार को 305 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जबकि रविवार को भेजे गए जांच सैंपल में 183 की जांच रिपोर्ट अभी आने का इंतजार है। गौरतलब है कि जिले में 4.23 प्रतिशत कोरोना संक्रमण फैल रहा है, जबकि रिकवरी प्रतिशत 98.34 चल रहा है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए बगैर मास्क बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें। जिले में टीकाकरण अभियान चल रहा है, इसमें अपनी बारी के अनुसार टीकाकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें