30सीटीके38...कुलपति कार्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों के साथ डीन, एकेडमिक एफेयर्स
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से शुक्रवार को तीन शिक्षकों समेत 10 कर्मी सेवानिवृत्त हो गए। कुलपति कार्यालय में इनको विदाई दी गई। गणित विभाग से प्रो. गुलशन तनेजा, समाजशास्त्र विभाग से सीनियर प्रो. डॉ. देसराज, फार्मेसी विभाग से डॉ. संजू नंदा, शैक्षणिक शाखा से उप कुलसचिव सुमित्रा गिरधर, अधीक्षक सुनील चहल, वीना पोपली, सुभाष देसवाल, सुरेश कुमार व लिपिक बलजीत नांदल और दिलबाग सेवानिवृत्त हो गए।
डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को बधाई दी। इस अवसर पर डीन, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट प्रो. एससी मलिक, डीन सीडीसी प्रो. विनीता हुड्डा, डीन, सोशल साइंसेज प्रो. सेवा सिंह दहिया, प्रो. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी मुकेश, कुलपति कार्यालय के अधीक्षक खैराती लाल समेत अन्य अधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। संवाद