फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली चोरी के 10 मामले पकड़े

Tue, 16 Jan 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम शहर मे बिजली चोरी पकड़ते हुए। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने हरियाणा पावर यूटिलिटी की ओर से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जसिया, लाखनमाजरा, महम और कलानौर से बिजली चोरी के 10 केस पकड़े।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो प्रभारी सुरेश ने बताया कि बिजली चोरी रोको अभियान के तहत यह छापेमारी की गई है। जसिया में एक ढाबे पर मीटर में जुगाड़ कर और जींद बाईपास पर स्थित एक निजी होटल में कुंडी लगाकर बिजली चोरी का मामला पकड़ा। ढ़ाबे पर लगे मीटर को उखाड़कर टीम अपने साथ ले गई। वहीं लाइन लॉस से संबंधित 10 मामले पकड़े गए। जिसमें नॉन घरेलू श्रेणी में 7 किलोवाट व घरेलू श्रेणी में तीन किलोवाट बिजली चोरी के मामले सामने आए है। वहीं बिजली चोरी के मामले के बारे में बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। अब निगम ही किलोवाट के हिसाब से उन पर जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें