रोहतक। शीतकालीन अवकाश के बाद राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल छठी कक्षा से 12वीं तक पहले की तरह खोले जाएंगे। विभाग के निर्देशानुसार पहली से 5वीं कक्षा के लिए शीतकालीन अवकाश 20 जनवरी तक घोषित किया गया है। छठी से 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ के लिए 16 जनवरी से विद्यालय पहले की तरह खोला जाएगा। विद्यालय में स्टाफ का उपस्थित होना अनिवार्य है।
वर्जन:
बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर प्राथमिक कक्षाओं के लिए शीतकालीन अवकाश 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। छठी से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।
-मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।