फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के दिन सनसिटी व महम में जुआ खेल रहे 10 काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिवाली के दिन सनसिटी व महम में जुआ खेल रहे 10 लोगों को काबू किया, जिनके कब्जे से 61 हजार 670 रुपये बरामद किए गए हैं। इस संबंध में महम व अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि महम में गोहाना रोड पर बड़े गुरुद्वार के पीछे गली में छह-सात लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर ओमप्रकाश, रिंकू, प्रवीन, यशपाल, अमित, प्रेम कुमार व सुभाष को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से 45 हजार रुपये बरामद हुए।
वहीं, अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सनसिटी स्थित सेक्टर 36ए में दबिश देकर अखिलेश निवासी फरूखाबाद, यूपी, अमित व आकाश निवासी हरदाई यूपी को काबू किया, जो क्वार्टरों में किराये पर रहते हैं। आरोपियों के कब्जे से साढ़े 16 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें