फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम कर बनाएंगे स्वस्थ भारत, लगाएंगे 1 लाख शिविर: रामदेव

Mon, 27 Jul 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुुरु और हरियाणा के योग ब्रांड एंबेसडर बाबा रामदेव का कहना है कि लोगों को मोटापा कम करना होगा।
विज्ञापन


मोटापा कम होगा तो ही लोग स्वस्थ रहेंगे और स्वस्थ भारत का निर्माण होगा।

बाबा रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली से हिसार जाते समय रोहतक के सेक्टर तीन में अपने परिचित बलराज सिंह के घर रुके। उन्होंने कहा कि मोटापा कम कराने के लिए देशभर में एक लाख शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

तू पोते वाला हो गया, बैठ जा बगल में
बलराज के घर में रामदेव एक पलंग पर बैठ गए।

उन्होंने बलराज को भी बगल में बैठने का कहा।

मना करने पर बाबा बोेले, तू भी पोते वाला हो गया है, इसलिए बाबा के बगल में बैठ जा।

उन्होंने बलराज के बेटे नितिन के नवजात बच्चे का नामकरण भी किया। बाबा ने बच्चे का नाम शिवांश रखने को कहा। यहां 45 मिनट रुकने के बाद वे हिसार के लिए रवाना हो गए। सेक्टर तीन में आने से पहले वे प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें