फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एचपीएससी भर्ती घोटाले के विरोध में युकां का प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग में कथित भर्ती घोटाले के विरोध में आयोग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व उदय भान और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया।
रेवाड़ी से जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज प्रकाश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस का आरोप है कि इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 600 में से 450 पद खाली रह गए, जबकि पीजीटी कंप्यूटर साइंस के 1700 पदों में से केवल 39 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। 35 प्रतिशत पात्रता मानदंड को लेकर भी संगठन ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

राज प्रकाश ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने मांग की है कि खाली पदों के लिए दोबारा विज्ञापन जारी कर पारदर्शी भर्ती की जाए, एचपीएससी चेयरमैन को हटाकर जांच कराई जाए और धरने पर बैठे युवाओं की बात सुनी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें