फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार से आए युवकों ने चोरी की कार, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 19 Jan 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर स्थित पाश इलाके सेक्टर-4 में आई-20 कार में सवार होकर आए चोरों ने एक आई-10 कार चोरी कर ली। इतना ही नहीं चोरों ने 15 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की क्रेटा गाड़ी को भी चोरी करने का प्रयास किया। इसका शीशा तो टूट गया, लेकिन चोर लॉक नहीं तोड़ पाए, जिसकी वजह से कार चोरी होने से बच गई। चोरी की ये वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार चोरी ने केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के गांव भानत निवासी नवीन कुमार रेवाड़ी बावल कस्बा स्थित एक नामी कंपनी में नौकरी करते हैं। फिलहाल नवीन शहर के सेक्टर-4 स्थित एक कोठी में किराये पर रहते हैं। नवीन ने बताया कि बीती रात उन्होंने अपनी हुंडई आई-10 ग्रैंड निओस कोठी के बाहर पार्किंग में खड़ी थी। सुबह उठे तो पार्किंग में गाड़ी के टूटे हुए शीशे के टुकड़े तो पड़े मिले, लेकिन गाड़ी गायब थी। इतना ही नहीं पास में खड़ी एक क्रेटा गाड़ी की अगली साइड का शीशा भी टूटा हुआ था।



नवीन कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पास में ही खड़ी गुरुग्राम जिले के कस्बा पटौदी के गांव गोरीयावास निवासी प्रकाश चंद की क्रेटा गाड़ी का शीशा तोड़ा। प्रकाश चंद भी पास में ही किराये पर रहते है। काफी मशक्कत के बाद चोरों ने नवीन कुमार की गाड़ी का तो लॉक तोड़ दिया, लेकिन क्रेटा का लॉक नहीं टूट पाया, जिसकी वजह से चोर आई-10 कार को लेकर भाग गए। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें