फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

Sun, 17 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 19लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते पुलिस की टीम। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत धारूहेड़ा क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को जागरूक किया गया।
जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी व उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे से अर्जित पाप का धन कभी फल-फूल नहीं सकता। हरियाणा में अब नशे के व्यापार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में एनसीबी हरियाणा ने 3823 अभियोग दर्ज कर 5930 अपराधियों को जेल भेजा। वहीं वर्ष 2024 में अब तक 3330 अभियोगों में 5328 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। केवल जनवरी से जून 2025 के बीच 1858 अभियोग दर्ज कर 3051 अपराधियों को कारागार पहुंचाया गया है।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करी से जुड़ी 87 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि नशे का समूल नाश करने के लिए जहां कठोर कार्रवाई की जा रही है, वहीं जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति नशे की दलदल में न फंसे।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी गुप्त जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1933, पोर्टल या हरियाणा के विशेष नंबर 9050891508 पर साझा करें। कार्यक्रम के दौरान नमक लोटा अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से लोटे में नमक डालकर यह शपथ ली कि वे न तो नशा करेंगे और न ही नशे के कारोबार में संलिप्त होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें