फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीकरी पहरा दे रहे ग्रामीणों ने जांच के लिए रोका तो युवकों ने कर दिया फायर

विज्ञापन
पुलिस की और से जब्त की गई बाइक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रेवाड़ी जिले के गांव पनवाड़ में वीरवार की रात कोराेना की रोकथाम के लिए ठीकरी पहरा दे रहे ग्रामीणों पर अज्ञात लोग फायर कर फरार हो गए। ग्रामीणों की गलती इतनी थी कि उन्होंने गांव में प्रवेश करने से आने का कारण पूछा था। बता दें कि जिले के गांव पनवाड़ में वीरवार की रात करीब 1:00 बजे ग्रामीणों की ओर से ठीकरी पहरा दिया जा रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक आए। ग्रामीणों ने पूछताछ के लिए रोका तो बाइक सवारों ने ग्रामीणों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उन पर फायर कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसके बाद युवकों का पीछा किया, लेकिन युवक अपनी बाइक वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें