पुलिस की और से जब्त की गई बाइक।
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी जिले के गांव पनवाड़ में वीरवार की रात कोराेना की रोकथाम के लिए ठीकरी पहरा दे रहे ग्रामीणों पर अज्ञात लोग फायर कर फरार हो गए। ग्रामीणों की गलती इतनी थी कि उन्होंने गांव में प्रवेश करने से आने का कारण पूछा था।
बता दें कि जिले के गांव पनवाड़ में वीरवार की रात करीब 1:00 बजे ग्रामीणों की ओर से ठीकरी पहरा दिया जा रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक आए। ग्रामीणों ने पूछताछ के लिए रोका तो बाइक सवारों ने ग्रामीणों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उन पर फायर कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसके बाद युवकों का पीछा किया, लेकिन युवक अपनी बाइक वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।