फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी झेल रहे नौजवानों को कच्ची भर्ती में उलझाया : दीपेंद्र

Wed, 25 Sep 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा मे पहुंचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। सांसद व कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने लोगों को प्राॅपर्टी आईडी पोर्टल और बेरोजगारी झेल रहे हरियाणा के नौजवान को कच्ची भर्ती में उलझा रखा है। दो लाख सरकारी पद समाप्त कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर खाली पड़े 2 लाख पदों पर मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को रेवाड़ी विधानसभा के गांव महेश्वरी, गांव जाट में कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने कौशल रोजगार निगम, अग्निपथ योजना लाकर युवाओं को बिना आरक्षण, बिना मेरिट, बिना पेंशन वाली कच्ची नौकरियों के जंजाल में फंसा दिया है। निजी क्षेत्र में कोई निवेश आया न सरकारी रोजगार मिला। कहा कि भाजपा ने वोट काटू पार्टियों और निर्दलीयों को चुनाव में उतार दिया है। ऐसे लोगों से बचें। लोगों की मांग पर कहा कि भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आने वाले दूषित पानी की समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिर्फ वोट लेने दिल्ली से आ रहे भाजपा के बड़े-बड़े नेता

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दिल्ली से भाजपा के बड़े-बड़े नेता सिर्फ वोट लेने हरियाणा आ रहे हैं। इनमें से कोई भी भाजपा सरकार के 10 वर्ष के काम नहीं बता रहा है। हम आज भी अपने काम बताकर वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस शासन में थर्मल कारखाने लगे, रेल लाइन बिछी, पूरे प्रदेश के 4 शहरों को मेट्रो से जोड़ा। भाजपा ने 10 वर्ष तक मेट्रो का एक खंभा नहीं बनवाया। भाजपा ने विकास और खुशहाली को पटरी से उतारकर बेरोजगारी, अपराध, नशाखोरी, भ्रष्टाचार में नंबर वन प्रदेश बना दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें