संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव दखोरा में एक महिला ने कमीशन के चक्कर में 2 लाख 80 हजार रुपये गंवा दिए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव दखोरा निवासी रीना देवी ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक लिंक आया था। जैसे ही लिंक को खोला तो तुरंत उसका आईडी रजिस्टर हो गया। इसके बाद उसे बताया गया कि इस एप पर अगर वह वीडियो देखती हैं तो उसे कमीशन मिलेगा। थोड़ी देर बाद ही पीड़िता के खाते में 1100 रुपये आए जिसके बाद पीड़िता से शातिरों ने 29880 रुपये वापस भेजने की बता कही और भरोसा जताया कि उसे सभी पैसे वापस किए जाएंगे। शातिरों के बातों में आकर पीड़िता ने कई बारी में कुल 2 लाख 80 हजार रुपये शातिरों को भेज दिए। जब पीड़िता को पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है तो उसने साईबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।