रेवाड़ी। गांव बोलनी में बस स्टैंड के पास एक मैकेनिक से बाइक की मरम्मत कराने के बाद युवकों ने कम पैसे दिए। मैकेनिक ने जब पैसे की मांग की तो उससे मारपीट की। पुलिस को दी शिकायत में गांव मुकुंदपुर बसई निवासी सज्जन ने बताया कि उसने गांव बोलनी बस स्टैंड के पास बाइक मरम्मत की दुकान खोली है। दुकान पर दो लड़के अपनी बाइक मरम्मत के लिए देकर चले गए। शाम को जब दोनों बाइक लेने आए तो कुल 800 रुपये खर्च बताया। आरोपियों ने 500 रुपये दिया। जब 300 रुपये और मांगे तो दोनों युवकों ने कुछ और साथियों को बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दुकानदार को अस्पताल में भर्ती करवाया। गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।