रेवाड़ी। बाइक पर सवार होकर गांव भटसाना से रेवाड़ी जा रहे भाई-बहन ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव निमोठ निवासी सविता ने बताया कि वह अपने भाई अनिल के साथ बाइक पर सवार होकर मायके गांव भटसाना से रेवाड़ी जा रही थी। जब वह एनएच-71 बामड़ कट से थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कि सामने से एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिरकर चोटिल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।