फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं को शिक्षा के प्रति किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
फोटो : 15आगामी बैठक को लेकर बातचीत करते धानक समाज। स्रोत : - फोटो : jammu kashmir news
विज्ञापन
रेवाड़ी। धानक समाज की कार्यकारिणी की बैठक कुतुबपुर धानक धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता प्रधान वेदप्रकाश बनवाल द्वारा की गई। मीटिंग का संचालन दयाराम मोरवाल ने किया। मीटिंग में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि धानक समाज की अगली बैठक 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे डहीना ब्लॉक के गांव डहीना की धानक धर्मशाला में होगी। इसमें समाज के उत्थान के लिए भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। समाज के लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा। समाज के युवाओं को शिक्षा और सरकारी नौकरियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी दिन धानक समाज की डहीना ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष सोलंकी, भूप सिंह खरेरा, विजय सिंह इंदौरा, दलीप डाबला, देशराज डाबला, महेंद्र सिंह, रविप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें