फोटो : 19नशा ना करने की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव पाल्हावास, गांव करावरा मानकपुर व गांव धनौरा का दौरा कर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। टीम द्वारा नशा न करने की शपथ भी दिलवाई गई। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। संवाद