फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित

Wed, 23 Oct 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के पहले सत्र में मुख्य अतिथि प्रांतीय संघ के विजय प्रताप ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


विजय प्रताप ने युवाओें को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को एकजुटता के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म निर्माता, निर्देशक व अभिनेता हरिओम कौशिक शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य को कैसे बनाना चाहिए। इसकी जानकारी दी। उन्होंने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और दृढ़ संकल्प पर बल दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने कहा कि यह शिविर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में जानकारी दी। सभी स्वयंसेवकों ने अपने राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें