फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो युवक को पीटा

Fri, 10 Mar 2023 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर कुछ युवकों ने गांव बोलनी निवासी एक युवक की डंडों से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक को बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बोलनी निवासी गौरव ने बताया कि वह शाम को गांव खेड़ी की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव बखापुर निवासी प्रवीण, कर्मबीर व सात-आठ अन्य लड़कों ने रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार किया तो युवकों ने उसकी तलाशी ली। जेब में रुपये नहीं मिले तो युवकों ने डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द भी बोले और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के जाने के बाद गौरव ने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने गौरव को उपचार के लिए बावल स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेवाड़ी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हमला करने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें