फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में देना चाहिए योगदान : कुलपति

विज्ञापन
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभागियों को सम्मा - फोटो : Archive
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। यह बात उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी राव तुलाराम की स्मृति में चतुर्थ राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के अवसर पर कही। विश्वविद्यालय और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में प्रदेश के 11 जिलों से करीब 150 प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की राव तुलाराम पीठ और छात्र कल्याण विभाग की ओर से किया गया। पद्मश्री डॉ. एसएस यादव और मीरपुर ग्राम पंचायत की सरपंच संजू देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. करण सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राव तुलाराम पीठ की ओर से किए जा रहे शोध एवं शैक्षणिक कार्यों की जानकारी दी।

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि 1857 की क्रांति में वीर अहीर राव तुलाराम का अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को संगठित कर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों को याद करने का उद्देश्य उनके जीवन से प्रेरणा लेना और उनके आदर्शों को अपनाना होना चाहिए।
विज्ञापन


हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने युवाओं से हरियाणवी कला एवं संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिषद प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने राव तुलाराम के जीवन और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थापित राव तुलाराम चेयर के माध्यम से दक्षिण हरियाणा के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास पर शोध, व्याख्यान और संगोष्ठियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

रील निर्माण के वरिष्ठ वर्ग में अनुराग व याशिका प्रथम, राधिका द्वितीय तथा जतिन व नकुल तृतीय रहे। कविता पाठ के वरिष्ठ वर्ग में चांदनी प्रथम, अंजलि द्वितीय और कपिल तृतीय रहे। भाषण के वरिष्ठ वर्ग में हेमलता प्रथम, साकेत व कुसुम संयुक्त रूप से द्वितीय और अंजलि तृतीय रहीं।

चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में कल्पना प्रथम, हरेश यादव द्वितीय और महक तृतीय रहीं। रागनी के वरिष्ठ वर्ग में खुशी प्रथम, उर्वशी द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं। वरिष्ठ महिला नृत्य में ज्योति प्रथम, आंचल द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं, जबकि वरिष्ठ पुरुष नृत्य में एकलव्य प्रथम और रौनिक शर्मा द्वितीय रहे। विभिन्न वर्गों में अन्य विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

पुरस्कार भी किए वितरित

महोत्सव के दौरान सत्र 2024-25 और 2025-26 के विश्वविद्यालय स्तरीय एनएसएस पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम अधिकारी महिला वर्ग में 2024-25 के लिए डॉ. पारुल मित्तल और 2025-26 के लिए डॉ. पलक को सम्मानित किया गया। दोनों सत्रों में महिला एवं पुरुष स्वयंसेवकों को भी पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक युवा एवं कल्याण डॉ. सुशांत यादव तथा डॉ. मुकुट अग्रवाल ने किया। निदेशक युवा कल्याण प्रो. अदिति शर्मा ने आभार जताया। कुलपति और कुलसचिव ने आयोजन की सफलता पर राव तुलाराम पीठ, डीएसडब्ल्यू और एनएसएस की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें